सारंगढ़/आज रविवार को पूरी दुनिया में 14 वाँ ”वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे” मनाया जा रहा है। फार्मासिस्ट डे दुनिया भर के उन फार्मासिस्ट को समर्पित होता है, जो आज सेहत के क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाने के साथ-साथ अपना खास योगदान भी दे रहे हैं। हम सभी स्वस्थ रहते हैं, इसके पीछे इन्हीं फार्मासिस्ट का खास योगदान होता है। फार्मासिस्ट को भेषजज्ञ भी कहा जाता है इन्हें दवा का संपूर्ण जानकर होते है तथा दवा खोज, दवा निर्माण, दवा वितरण, दवा भंडारण जैसे सभी कार्य करते है। स्वास्थ्य बेहतर रहे इसके लिए दवा की आवश्यकता होती है। जिसमें फार्मासिस्ट की एक अहम भूमिका होती है। इसी वजह से इनके इस विशेष योगदान को दुनिया भर में सम्मान देने के लिए 25 सितंबर की तारीख चुनी गई वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे मनाने के लिए।
इसकी शुरुआत *2009* में अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) कांग्रेस द्वारा *इस्तांबुल* में हुई थी। 25 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया था क्योंकि इसी तारीख को अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (एफआईपी) की 1912 में स्थापना हुई थी।फार्मासिस्ट जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे की खास बात यह है कि हर साल अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन इसकी एक थीम तय करता है। इस वर्ष 2022 का थीम *” एक स्वस्थ दुनिया के लिए कार्रवाई में एकजुट फार्मेसी “* है। इस थीम का उद्देश्य दुनिया भर में स्वास्थ्य पर फार्मेसी के सकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित करना और पेशे के बीच एकजुटता को और मजबूत करना है।छ. ग. में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़े धूमधाम से विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाएगा।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
