महंगाई भत्ते की माँग, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का जोरदार प्रदर्शन…..

IMG-20210715-WA0128.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

*छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर केंद्र एवँ राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों एवँ लंबित माँगो को लेकर राजधानी रायपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया* ।
*संघ के प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने बताया कि राज्य के कर्मचारियों एवँ पेंशनरों के लंबित जुलाई 2019 के 5 प्रतिशत तथा वर्तमान में केंद्र द्वारा घोषित 11 प्रतिशत सहित 16 प्रतिशत महंगाई भत्ते की माँग को लेकर आज प्रतिरोध दिवस का आयोजन किया गया । छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में महंगाई भत्ता, एवँ पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री एवँ मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया* ।
*राजधानी रायपुर के कर्मचारी भवन बूढ़ापारा के समक्ष कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी किया गया तथा विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर प्रतिनिधि नायब तहसीलदार श्री सृजन सोनकर को ज्ञापन सौंपा गया* ।
*प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि वर्तमान में कुछ मुद्दों पर केंद्र एवँ राज्य सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियां समान है । छत्तीसगढ़ राज्य में हम केंद्र के समान महंगाई भत्ते से वंचित हैं । इधर राज्य की भुपेश सरकार ने कोरोना महामारी के नाम पर कर्मचारियों एवँ पेंशनरों के महंगाई भत्ते को जुलाई 2019 से रोका गया है । प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों के कारण महंगाई निरन्तर बढ़ रही है । बढ़ते महंगाई व महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारियों में असंतोष है । प्रदेश मे बढ़ते महंगाई के बावजूद कर्मचारियों को जुलाई 2019 के लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है । समान महंगाई में प्रदेश में ही कार्यरत केंद्रीय कर्मचारियों को 17 प्रतिशत तथा राज्य कर्मचारियों को 12 प्रतिशत डी ए दिया जा रहा है केंद्र सरकार के आज 11 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा के बाद राज्य कर्मचारी 16 प्रतिशत महंगाई भत्ते से पीछे हो गए*।
*केंद्रीय प्रमुख माँगे :- शासकीय कर्मचारियों एवँ पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स सहित प्रदान किया जाए* ।
*पुरानी पेंशन योजना लागू करो* ।
*असंवैधानिक तीनो कृषि कानून रदद् करो* ।
*ठेका प्रथा समाप्त कर अनियमित कर्मचारियों को नियमित करो* ।
*कोविड में मृतक कर्मचारियों के परिवार को 50 लाख मुआवजा एवँ परिवार के एक सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दिया जाए* ।
*जन सेवाओं के विभागों में रिक्त पदों पर नियमित कर्मचारियों की भर्ती किया जाए* ।
*लिपिकों की वेतन विसंगति दूर करो* ।
*संघ से संबद्ध संगठन आंगनबाड़ी, कोटवार, हैंडपंप टेक्नीशियन, जनस्वास्थ्य रक्षक, मितानीन सहित अन्य संगठनों के लंबित माँगो का निराकरण किया जाए* । *जैसे माँग प्रमुख है* ।
*प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, जिलाशाखा अध्यक्ष फारूक क़ादरी, डी एस एन राव,प्रदीप शर्मा,मुक्तेश्वर देवांगन,तिलक यादव, पदमेश शर्मा, प्रवीण तिवारी, अनुराग श्रीवास्तव,राजू दास, के एस शुक्ला, राजू जेकब, अलख यादव,सी पी देवांगन, वीमल सोनी,अजय शर्मा, आनंद शर्मा, ज्योति शुक्ला, उषा सोनी, अनिल वर्मा, सी एम तिवारी, उमाशंकर वर्मा, उमेश साहू,सुधीर सिंग,जान सी पाल, फिरोज खान, प्रदीप दीवान, ,करीम खान, संतोष वर्मा, अरुण ध्रुव, आशीष चन्दा, मोईन खान, रूपेन्द्र भोसले, नरेन्द्र वर्मा, आदि उपस्थित थे* ।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts