जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। 125 ग्रामों का थाना पुसौर में थाना प्रभारी साल भर भी नहीं टिक पा रहे हैं और उनका स्थानांतरण हो जा रहा है इसे पुलिस प्रषासन की कसावट कहा जाये या संबंधित थाना प्रभारीयों की नाकामयाबी यह तो पता नहीं पर थाना क्षेत्र के लोग प्रशासन और संबंधित थाना प्रभारीयों पर कई तरह के सवाल खडे कर रहे हैं। लगभग 5 माह गिरधारी साहू थाना प्रभारी रहने के बाद . एस एल बांधे मुश्किल से 1 माह भी नहीं रह पाये और उनके स्थान पर अब सीताराम ध्रुव पदस्थ हुये है। इन्होने आते ही थाना क्षेत्र के संवेदनषील इलाका एनटीपीसी लारा और कोरबा वेस्ट छोटेभंडार क्षेत्र का दौरा किया। इन्होने बताया कि थाना मुख्यालय से पूर्व में 12 कि.मी. पष्चिम 30 कि.मी. उत्तर में 7 कि.मी. और दक्षिण में 10 कि.मी दूर थाना क्षेत्र है। तैनात बीट प्रभारी विवेचकों से बहरहाल ये जानकारी ले रहे हैं जहां जरूरत के मुताविक पुलिस बल मुहैया करायेंगे।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
