सारंगढ़/ सारंगढ़ नगर पालिका परिसर में विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार जी के द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी का जन्म दिवस के कार्यक्रम मनाया गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिसर में निर्दलीय पार्षद कमल कात निराला को कांग्रेस प्रवेश कराया गया। इसके पूर्व भी कमल कात निराला चाटू कांग्रेस के पक्ष में कार्य कर चुके हैं और कॉलेज चुनाव व अन्य चुनाव में उनकी सक्रिय भागीदारी रही थी। उनके प्रवेश के साथ पार्षद कमल निराला ने कांग्रेश के नीति निर्देशक का पालन कर संगठन में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही। उक्त अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका अभिवादन कर कांग्रेस प्रवेश की शुभकामनाएं दी पूर्व में इनके द्वारा कांग्रेसी डिजिटल सदस्यता में सदस्यता लेने और वार्ड और अन्य क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में बड़ी संख्या में सदस्यता कराने कि अहम जवाबदारी भी उन्होंने पूर्ण कि हैं। उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी ने मोहन मरकाम जी को शुभकामनाएं प्रेषित कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की और कहा कि मरकाम जी केनिशा दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस सशक्त हुआ है संगठन को एक नई दिशाऔर नई ऊर्जा मिली है विधायक जी ने कहां के मोहन मरकाम जी बहुत ही ऊर्जावान और सुलझे हुए जन नेता है उन्हें कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं। युवा कार्यकर्ताओं ने मोहन मरकाम जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे लगाए शुभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सूरज तिवारी जी प्रदेश प्रतिनिधि, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, गणपत जांगड़े जनपद उपाध्यक्ष, अजय बंजारे नगरपालिका विधायक प्रतिनिधि, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नगर पालिका, पार्षद सरिता गोपाल, राजकुमार अग्रवाल जिला युवा कांग्रेस महासचिव, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, पार्षद कमलकांत निराला, पार्षद शुभम बाजपेई, पार्षद प्रतिनिधि किशोर निराला, नंदू मल्होत्रा, दामोदर देवांगन, हारून खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विकास मालाकार, चारू शर्मा, अभिषेक शर्मा यूका जिलाध्यक्ष, दुर्गेश बाबू स्वर्णकार, पीताम्बर देवांगन, विजय यादव, योगेश सोनवानी, आशीष नन्दे, रूपेंद्र, बिलाल खान, अरुण निषाद पत्रकार आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

- अगले 5 दिन आफत की बारिश! 16 से 20 जून तक इन राज्यों में मौसम विभाग का भयंकर अलर्ट, चलने वाली हैं तूफानी हवाएं… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ सरकार ने मॉनसून से पहले दूर-दराज़ के अबूझमाड़ इलाके में राशन का स्टॉक जमा कर लिया है… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग हिरासत में… - June 16, 2026

