सारंगढ़। चार जिला के खालसा सेवा दल सिख समाज के द्वारा धार्मिक यात्रा श्री तीन तख्त साहिब की यात्रा हेतु 280 सिख समाज की महिला – पुरुष , युवा – युवती , बालक और बालिका धार्मिक यात्रा के लिए निकले जिसे संवेदनशील पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा ने हरी झंडी दिखाकर धार्मिक यात्रियों को गुरु तख्त साहिब के लिए रवाना किए। खालसा सेवादल सारंगढ़ के कुलदीप आहूजा और सोनू छाबड़ा ने बताया कि हमारी यह यात्रा 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 23 सितंबर तक रहेगी ।

जिसमें अंबाला में रात्रि विश्राम कर केशगढ़ साहेब आनंदपुर , चमकौर साहेब का दर्शन करेंगे । वहां से दरबार साहेब अमृतसर , दमदमा साहेब – तलवंडी , फतेहगढ़ साहेब किरतपुर साहेब गुरु धामों की यात्रा करते हुए खालसा सेवा दल 23 सितंबर को सारंगढ़ वापस पहुंचेगी । सोनू छाबड़ा ने यह भी बताया कि – इस धार्मिक यात्रा में सारंगढ बिलाईगढ़ जिला से, सरायपाली बसना महासमुंद जिला से, रायगढ़ जिला से एवं बिलासपुर जिला से खालसा सेवा दल के सिख इस धार्मिक यात्रा में शामिल हो रहे हैं । लगभग 280 धार्मिक यात्री 5 बस और 8 कारों से यात्रा को पूरा करेंगे ।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

