रायगढ़:-“छत्तीसगढ़ मे एक कहावत प्रसिद्ध है जो खेले सट्टा ओकर नी बाचे पट्टा ” लेकिन 1 से 9 पाने की चाहत मे लोग इस दलदल मे घुसते चले जाते हैँ। और जब वहाँ से निकलने बड़ा दांव लगाते हैँ तो और फंसते चले जाते हैँ।

सरिया में विगत कुछ महीने से सट्टा बाजार बेखौफ से चल रहा है जिसके कारण गरीब, मजदूर, यूवा, बुजुर्ग सभी वर्ग इसके चुंगल में फंस चुके हैं, कोई राशन का चावल बेच रहा है तो कोई जेवर तो कोई सायकल गहना रख रहा है तो कोई कर्जा लेकर खेल रहा है और खाईवाल मालामाल हो रहा सट्टा कैंसर कि तरह सरिया में पैर पसार चुका है और पुलिस मौन धारण किये हुए हैं।

कुछ लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों को शिकायत करने पर आज नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, उपाध्यक्ष अरुण शराप, पार्षद मोतीलाल, शत्रुघ्न प्रधान, सत्यवान मनहर, नरेश सिदार, बोधराम सिदार, व चतुर सिदार ने आज थाना जाकर इसकी लिखित शिकायत की गई और निवेदन किया गया कि जल्द से जल्द सट्टा पर कार्यवाही कर सट्टा को बंद कराने की मांग की अगर इसपर अंकुश नहीं लगा तो हम रोड़ की लड़ाई लड़ेगें।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
