जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़
कोतवाली थानाक्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 12/05/21 की रात्रि *गांजा चौक रायगढ़ में रहने वाला अनिल शर्मा पिता गणेश शर्मा उम्र 27 साल रेल्वे स्टेशन की ओर दूसरे मोहल्ले की एक महिला को घर आगंन में अकेली देख छेड़खानी करने लगा । महिला के शोर मचाने पर उसका पति उठकर आंगन आया और अनिल शर्मा को दौड़ाकर पकड़ा । तब अनिल शर्मा उसके सीने में काटकर भाग, भागते समय अनिल शर्मा के गिरने पर उसके माथे में चोट आई है । आसपडोस के लोग अनिल शर्मा को पकड़े । पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी अनिल शर्मा के विरूद्ध अप.क्र. 638/2021 धारा 323,506,354 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- महानदी के उफान से डूमरपाली-तिलहाडीहा जलमग्न, 400 एकड़ फसल तबाह… - September 28, 2026
- बाढ़ के पानी में डूबा गंतुली-बड़े से बरभाठा मुख्य मार्ग, आवागमन ठप; मौके पर पहुंचीं भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल… - September 28, 2026
- रेबीज से बचाव का सबसे बड़ा हथियार तुरंत घाव धोएं और टीका लगवाएं… - September 28, 2026
