रांची। झारखंड के रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक पड़ोस का रहने वाला है और टॉफी देने के बहाने 6 साल की बच्ची को साथ ले गया और इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पर परिजनों ने नामकुम थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और युवक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

रांची के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने कहा, ‘‘नामकुम थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी ने तीन-चार दिन पहले भी बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। फिलहाल आरोपी से नामकुम थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी पड़ोस का रहने वाला 22 साल का युवक है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




