मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के एक नेता को पार्टी की एक कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी नेता ने उसे आगामी मुंबई निकाय चुनाव के लिए टिकट का वादा करके और पार्टी में एक पद की पेशकश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी(43) की पहचान मनसे के पूर्व विभाग प्रमुख के रूप में की गयी है। मनसे की कार्यकर्ता द्वारा वीपी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी और पीड़िता एक-दूसरे को 2020 से जानते थे।
प्राथमिकी के अनुसार महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि मनसे नेता ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसे बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों के लिए टिकट दिलाने में मदद करेगा और उसे पार्टी में एक पद भी आवंटित करेगा। बाद में उसने जुलाई में महिला के साथ दुष्कर्म किया।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
