ताजनगरी आगरा में पति-पत्नी और वो का एक मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ स्कूटी पर घूमते हुए पकड़ लिया। स्कूटी से ही पीछे चल रहे पति ने अपने एक दोस्त के जरिए पूरे मामले का वीडियो भी बनवा लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया गया कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पति और महिला के बॉयफ्रेंड का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।
शादी के 10 साल हो चुके हैं, एक बेटी भी है
मामला आगरा के सिकंदरा थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले शख्स की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के एक बेटी भी है। शख्स की पत्नी का एक कारोबारी से अफेयर चल रहा था। पति को इस बात की भनक लग गई थी। दोनों के बीच इसको लेकर विवाद भी होता था। पत्नी अपने पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी से मिलती थी। बीते रविवार को भी पत्नी घर से बिना बताए चली गई। शख्स अपनी पत्नी की तलाश में अपनी बेटी को साथ लेकर निकला।
प्रेमी के साथ स्कूटी पर घूमती दिखी पत्नी
कैलाश मंदिर रोड पर पहुंचते ही शख्स को अपनी पत्नी एक स्कूटी पर बैठी नजर आई। उसने पीछा करना शुरू किया। पास आया तो देखा कि स्कूटी को उसका प्रेमी ही चला रहा था। यह देखकर पति ने बौखला गया और उसने सड़क पर ही चिल्लाते हुए पत्नी को आवाज दी और उसे रोका। बीच सड़क पर ही जमकर हंगामा हुआ। शख्स ने पत्नी के प्रेमी को भी कई थप्पड़ जड़ दिए। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
पहुंच गई पुलिस, शांतिभंग में किया चालान
थाना शाहगंज इंस्पेक्टर आनंद कुमार साही ने बताया कि दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया है। महिला बालिग थी, इसलिए वह अपनी मर्जी से किसी से भी मिल सकती है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
- साइबर ठग सावधान! SP सुनील शर्मा की अगुवाई में पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान, 78 स्थानों पर 5,185 लोगों को किया सतर्क… - September 17, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में साइबर ठगी के नेटवर्क पर करारा प्रहार, 3 आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार…2.71 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा, 2 हजार मोबाइल नंबरों के विश्लेषण से पहुंची पुलिस आरोपियों तक… - September 17, 2026
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
