चंडीगढ़: महिलाओं की मूल तस्वीर से छेड़छाड़ करके अश्लील तस्वीरें तैयार करने और फिर इसे इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर 85 से अधिक महिलाओं को ब्लैकमेल करने के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं को फेसबुक तथा व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लैकमेल करता था।

पुलिस को मिले फेसबुक मैसेंजर पर 60 और व्हाट्सएप पर 25 महिलाओं के अश्लील चैट
महिला थाना इंस्पेक्टर माया की टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के फेसबुक मैसेंजर पर 60 तथा व्हाट्सएप पर 25 महिलाओं के साथ अश्लील चैट पाई गई। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गणेश है। आरोपी की उम्र करीब 42 वर्ष है और वह एक ट्रक चालक है।
क्या है आरोप
आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित महिला ने बताया कि छह मई, 2022 को व्हाट्सएप पर उसे एक मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें उसी की अश्लील तस्वीर थी, जिसमें उसका चेहरा किसी अश्लील तस्वीर से जोड़ा हुआ था।
आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि उसका नंबर ब्लॉक किया तो उसकी यह तस्वीर इंटरनेट पर प्रसारित कर दी जाएगी। महिला काफी डर गई और उसने यह बात अपने पति को बताई।
पुलिस ने लिया एक्शन
महिला के पति ने जब उस नंबर पर फोन किया, तो वह नंबर बंद मिला। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ पुलिस में इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने नागौर, अजमेर, जयपुर, किशनगढ़, रुपनगढ़, दौसा, अलवर, भरतपुर सहित कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी हर बार बचता रहा। करीब 4 महीने की कड़ी मशक्कत के पश्चात पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
ब्लैकमेल कर मंगवाए हुए 485 अश्लील वीडियो पुलिस को मिले
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह फेसबुक पर लगातार महिलाओं को ढूंढता रहता है और उनकी प्रोफाइल तस्वीर लेकर उसे किसी अन्य अश्लील तस्वीर से जोड़कर एक नई अश्लील तस्वीर बना देता था। आरोपी के मोबाइल में 485 अश्लील वीडियो मिले, जिसमें से कुछ उसने महिलाओं को ब्लैकमेल करके मंगवाई थी।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

