जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़। नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सचिव संघ द्वारा सारंगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोमर्डा अभ्यारण में सचिव संघ बैठक जिलाध्यक्ष के साथ ही साथ जिला के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए हुई थी। जिस बैठक में बरमकेला ब्लॉक के सचिव संघ पदाधिकारी , बिलाईगढ़ ब्लॉक के सचिव और सारंगढ़ ब्लॉक के सचिव उपस्थित थे। उक्त बैठक में सारंगढ़ जनपद पंचायत सचिव संघ, बिलाईगढ़ सचिव संघ के
पदाधिकारी , बरमकेला जनपद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे, जहां निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व जिलाध्यक्ष का ताज बलभद्र पटेल को सौंपा गया । इस दरमियान सारंगढ़ जनपद पंचायत के सचिव संघ अध्यक्ष कामता अंबेडकर ने कहा कि – जिलाध्यक्ष का दायित्व बेहद महत्वपूर्ण इसलिए है कि – यह नवगठित जिला है इसलिये यह पद कांटों का ताज है । इस पद पर बलभद्र पटेल की नियुक्ति होने से
सचिव संघ के समस्त दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की क्षमता बलभद्र पटेल में है । हम सब बलभद्र पटेल के काबिलियत, कर्तव्य परायणता और ईमानदारी से परिचित है हमें आशा के साथ ही यह भी विश्वास है कि – वह अपने काबिलियत से सभी को एक साथ लेकर चलते कसा हमारी समस्याओं का समाधान करगे। कामता अंबेडकर ने कहा नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के प्रथम जिला अध्यक्ष बलभद्र कामना करता हूं ।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
