रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भारी बारिश के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और नारायणपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है।
48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट प्रदेश के बस्तर दंतेवाड़ा बीजापुर सुकमा कोंडागांव कांकेर और नारायणपुर जिलों के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना जताई है, वहीं बात करें रायगढ़ और सारंगढ़ की तो हल्की या मध्यम बारिश की संभावनाएँ हैँ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




