एक पिता अपनी ही 14 साल की बेटी से दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती बेटी ने सोमवार को एक बच्ची को जन्म दिया। मगर इस नवजात ने भी कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पंजाब के जालंधर का है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। पत्नी जब मजदूरी करने चली जाती थी तो वह घर में घुसकर बेटी से दुराचार करता था। इसका नतीजा यह हुआ कि बेटी गर्भवती हो गई। सोमवार देर रात उसकी डिलीवरी कराई तो रक्तस्राव नहीं रुका। उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
आरोपी पिता नवजात बच्ची को फेंकने जा रहा था। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने मां और आरोपी पिता पर कार्रवाई के लिए हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस मंगलवार को नाबालिग और उसकी मां के बयान दर्ज करेगी।
चश्मदीद और मृतक नवजात को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स ने बताया कि वह दोस्तों के साथ घूमने निकला था। तभी आरोपी, अपनी पत्नी और नाबालिग पीड़िता को बाइक पर बैठा चुन्नी में लपेट कर ले जा रहा था। तभी एक नवजात देखा। इसके बाद उन्होंने सभी को पकड़ लिया और नवजात बच्ची की अस्पताल लेकर आते वक्त रास्ते में मौत हो गई है।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
