रायगढ़। जिले के विकासखंड बगीचा के पकरीटोली में बाक्साइट उत्खनन के लिए 22 सितंबर को होने वाली जन सुनवाई को प्रदेश सरकार ने स्थगित कर दिया है।
जिस पर सांसद गोमती साय ने कहा कि जनसुनवाई रद्द होने के पीछे विधायको की पहल नहीं, बल्कि जनता का डर है। जनता का विरोध और जबरदस्त जनाक्रोश देखते हुए सरकार डर गई और सरकार को पीछे हटना पड़ा। ‘ श्रीमती साय आगे कहा कि मुख्यमंत्री, सरकार और विधायको को जनभावना की फिक्र होती तो जनसुनवाई की तारीख ही तय नहीं की जाती। बाक्साइड माइंस कम्पनी को जिले के विधायक स्थापित करने के फिराक में थे लेकिन जब जिले की जनता और भाजपा ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया तो सरकार डर गई और आनन फानन में जनसुनवाई स्थगित कर दी गयी।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
