जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। खेल मैदान में नवब्याहता की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया दरअसल, अज्ञात कातिल ने कैरी बैग से महिला का गला घोंटकर हत्या के बाद घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है। यह वारदात सारंगढ़ की है | पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करते हुए इस अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने पूरी ऊर्जा झोंक चुकी है | इस संबंध में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव को रविवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे भनक लगी कि सारंगढ़ के केजी कॉलेज स्थित खेल मैदान में एक युवती की संदिग्ध हालत में लाश पड़ी है।
फिर क्या, हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर जायजा लिया तो पाया कि पीले रंग की सलवार सूट पहनी मृतिका के मुंह से जीभ बाहर था। चूंकि तकरीबन 32 वर्षीया मृतिका के माथे पर सिंदूर लगा था तो उसके बाएं हाथ की कलाई पर स्टार का टैटू भी बना था, इसलिए वर्दीधारियों ने आसपास के लोगों से काफी पूछताछ की पर उसकी शिनाख्ति नहीं हो पाई। घटना स्थल को देख पुलिस का मानना है कि मामला हत्याकांड से जुड़ा है। यही नहीं, किसी शातिर दिमाग वाले मुल्जिम ने कैरी बैग को नवविवाहिता के गर्दन में कसते हुए उसे सजा ए मौत दी और कत्ल के बाद गुनाह छिपाने के इरादे से शव को पेड़ पर लटकाने का प्रयास भी किया, ताकि लोगों को लगे कि उसने आत्महत्या की है।
फिलहाल, पंचनामे की कार्रवाई कर पुलिस ने शव का सारंगढ़ के अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाट जोह रही है , ताकि खुलासा हो सके कि ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का असल राज खुल सके।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
