रायगढ़। तालाब में एक बुजुर्ग महिला की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, ग्रामीण ने संदिग्ध हालत में जहर सेवन करते हुए मौत को गले लगा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। उपनिरीक्षक बीएस पैकरा ने बताया कि लैलूंगा से 15 किलोमीटर दूर ग्राम आमापाली स्थित पितर तालाब में बीती शाम एक महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में तैरती लाश देख लोग अवाक रह गए। पुलिस ने मौके पर जाकर तालाब से जब मृतदेह को बाहर निकाला तो उसकी पहचान गांव की ही देनाई बाई पति शोभाराम माझी (70 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने माझी परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि सुबह वृद्धा घर से यह कहते हुए निकली कि वह नहाने के लिए तालाब जा रही है, पर दोपहर तक वापस नहीं आई। माना जा रहा है कि नहाते समय पैर फिसलने से तकरीबन 5 फीट गहरे पानी में समाने से बुजुर्ग महिला की जान गई है।

- सारंगढ़:गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने उठी आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन.. - July 31, 2026
- सारंगढ़:ब्लड सेंटर पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, सामग्री जब्त… - July 31, 2026
- बरमकेला को अधिकार दिलाने सड़कों पर उतरीं विधायक उत्तरी जांगड़े..7 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन..अरुण मालाकार, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेलसहित सैंकड़ो कर्यकर्ता हुए शामिल.. - July 31, 2026




