रायगढ़। दोस्त से मिलने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में एनएच किनारे लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। आशंका है कि बेलगाम रफ्तार के कहर से बेगुनाह की जान गई है। यह घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम सिंघनपुर में रहने वाला कृष्णा निषाद आत्मज विश्वनाथ (32 वर्ष ) बुधवार दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे अपने दोस्त से मिलने नहरपाली गया था। रात तकरीबन 8 बजे वह नहरपाली से सिंघनपुर वापसी के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
इस दौरान नहरपाली और भूपदेवपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे राहगीरों ने कृष्णा को संदिग्ध हालत में पड़े देख 108 संजीवनी को फोन करते हुए इसकी सूचना दी। एनएच किनारे गिरे युवक को देखने भीड़ लगी तो कृष्णा की पहचान होते ही उसके परिवार को भी सूचित किया गया। रात लगभग साढ़े 9 बजे बदहवास निषाद परिवार घटना स्थल पहुंचे। कुछ देर में एम्बुलेंस आने पर कृष्णा को उपचार के लिए आनन – फानन में रायगढ़ लेकर निकले, मगर जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

हालांकि, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर्स ने भी प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि सड़क दुर्घटना के शिकार होने पर कृष्णा की मौत हुई है, परन्तु वास्तविकता क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
