रायगढ़। रायगढ़ शहर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बताया जा रहा है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन एवं कोतरा रोड रेलवे फाटक के बीच रुक्मणि विहार कॉलोनी के पीछे भूपदेवपुर से कोयला खाली कर वापस झारसुगुड़ा को ओर जाने के लिए ट्रैक पर खड़ी थी तभी जिंदल की ओर से तेज रफ्तार इंजन अचानक टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन व रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर मौजूद है और ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी के डिब्बों एवं दुर्घटना कार्य इंजन को हटाने का प्रयास कर रही है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:50 बजे रेलवे स्टेशन और कोतरा रेलवे फाटक के बीच भूपदेवपुर से वापस आ रही मालगाड़ी झारसुगुड़ा की ओर जाने के लिए रायगढ़ रेलवे स्टेशन एवं कोतरा रोड रेलवे फाटक के बीच रुक्मणि विहार कॉलोनी के पीछे के ट्रैक पर खड़ी थी जो सिग्नल मिलते ही झाड़सुगुड़ा की ओर निकल जाती लेकिन इसी दरमियान जिंदल की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन का अचानक ब्रेक फेल हो गया और वो जिंदल की ओर जाने के बजाय वापस रायगढ़ की ओर तेज रफ्तार से आने लगी। इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन चालक ने ट्रेन को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं और खाली खड़ी मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन से करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन समेत, मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन गार्ड ब्रेक वैगन तथा चार मालगाड़ी का वैगन डिरेल होकर पटरी से पलट गए हैं।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
