रायगढ़। मायके जाने के दौरान 10 हजार रुपए गुमने के गम में शराब पीकर महिला ने फांसी लगाते हुए खुदकुशी कर ली। पहली घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। उपनिरीक्षक बीएस पैकरा ने बताया कि लैलूंगा से 10 किलोमीटर दूर ग्राम सरडेगा में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब रूपसिंह सिदार के घर के म्यार में बंधे प्लास्टिक रस्सी में उसकी 56 वर्षीया बीवी रोमोती बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में झूलती लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिदार परिवार से पूछताछ की तो पता चला कि रोमोती बाई अपनी बहू के साथ मायके जा रही थी तभी रास्ते में 10 हजार रुपए कहीं गिर गया। पैसे गुमने से हताश महिला ने शराब पीया और घर में फांसी लगा ली।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
