दुर्ग – नेवई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी ग्रीन सिटी फेस 2 की पांच मंजिला इमारत की छत से कूदकर 12वीं कक्षा के छात्र ने जान दे दी। घटना सोमवार शाम करीब सवा 5 बजे की है।
मृतक छात्र की पहचान 17 वर्षीय वेदांशु ठाकुर के तौर पर हुई है।
पुलिस को छात्र की जेब से एक पेन और नोट बरामद हुआ है। नोट अंग्रेजी में लिखा गया है। छात्र शाम करीब साढ़े 3 बजे घर से ट्यूशन जाने के लिए घर से बैग लेकर निकला था। पुलिस ने बिल्डिंग की छत से छात्र का बैग भी बरामद कर लिया है।
घटना के वक्त छात्र की मां और छोटी बहन घर पर थे। जबकि उसके पिता बालोद से घर लौट रहे थे। रास्ते में पड़ोसियों ने फोन पर बेटे के खुदकुशी करने की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए दुर्ग मर्चुरी में रखवा दिया है।
मंगलवार को पुलिस पंचनामा करने के बाद शव का पीएम कराएगी। उसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। छात्र के सुसाइड नोट के पहले पन्ने में लिखा है कि मुझे कुछ अंदर से ही कुछ खाए जा रहा है, लगता है भूत है। लोगों को लगता हैं मैं खुद से बात करता हूं। मैं भगवान में विश्वास नहीं करता।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
