रायगढ़। शहर के नजदीक भूपदेवपुर स्थित इको पार्क रामझरना को वन विभाग ने अगले आदेश तक पब्लिक के लिए बंद कर दिया है क्योंकि इन क्षेत्रों में दंतैल हाथी विगत कई दिनों से विचरण कर रहे हैं। झुंड से भटक कर कुछ हाथी शहर के नजदीक स्थित जिंदल, किरोड़ीमलनगर, चिराईपानी, टीपाखोल व रामझरना के आसपास देखे गए हैं।

हाथियों के बढ़ते मूवमेंट को लेकर वन विभाग ने संबंधित क्षेत्रों में मुनादी भी कराई है और लोगों को लगातार आगाह कर रहे हैं क्योंकि इको पार्क रामझरना में पिकनिक मनाने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है और विचरण कर रहे हाथीयों से उन्हें कभी भी नुकसान हो सकता है। किसी भी हादसे को रोकने के उद्देश्य से रायगढ़ डीएफओ सुश्री स्टाइलो मंडावी ने रामझरना में आम जनता के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दी है।

शुक्रवार को वनमण्डलाधिकारी ने जारी आदेश में कहा कि “रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत 23 जुलाई 2022 को ईको पार्क रामझरना क्षेत्र में वन्यप्राणी हाथी विचरण होने के फलस्वरूप हाथी मानव द्वंद की रोकथाम हेतु ईको पार्क रामझरना को आम जनता के लिए प्रवेश निषेध किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।”
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
