जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के दुलदुला हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले 8 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। एक साथ 8 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे स्कूल में हड़कम्प मच गया है।
दुलदुला बीईओ ने बताया कि 8 छात्रों में से कुछ छात्र हॉस्टल के हैं जबकि कुछ छात्र घर से आना जाना करते है।पॉजिटिव आये छात्रों को सर्दी खांसी की शिकायत थी ।इसे देखते हुए जब स्कूल के प्रिंसिपल ने इनकी जांच कराई तो 8 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए । बीईओ ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले अन्य सभी छात्रों का टेस्ट कराया जा रहा है ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
