रायगढ।एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि जिस तरह से मोदी सरकार सरकारी एजेंसियों दुरुपयोग करते हुए लगातार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान करने का प्रयास कर रही है
सत्ता शासन का दुरुपयोग लगातार कर रही है।
जिसके विरोध में एनएसयूआई ने दिल्ली की सड़कों पर में चक्का जाम करके अपना विरोध दर्ज किया
कार्यकर्ताओं को बल बर्बरता पूर्वक गिरफ्तार कर शाहदरा जिला के शाहदरा पुलिस थाने में घंटों बैठा कर रखा गया।
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि यह तानाशाह मोदी सरकार हमें लाख दबाने का प्रयास करें लेकिन हमारे विचारों को कभी नहीं दवा पाएगी और हम ऐसी सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आरिफ हुसैन ने कहा कि हमारे नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी कांग्रेस पार्टी का हर एक सिपाही इनके खिलाफ लड़ाई लड़ते रहेंगे जिस तरह से नरेंद्र मोदी सरकार सत्य को दबाने का प्रयास कर रही है, सरकार को पता नहीं कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, इनको जनता समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में देश में एक ही विकल्प सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही रहेगी…





