रायगढ़। गुरुवार को निगम की टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस दौरान मुख्य मार्गों पर शेड निकाल कर सामान बेचने वालों के शेड को निकलवाया गया, वहीं नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।
सबसे पहले हांडी चौक पर कार्रवाई की गई। इस दौरान गांधी चौक से गर्ल्स डिग्री कॉलेज मोड़ तक सड़क किनारे शेड निकालकर ठेला, खोमचा लगाने वालों को सड़क खाली कराया और जेसीबी से निकाले गए शेड को तोड़ा गया। इस दौरान ठेला, खोमचा लगाने वालों ने कुछ समय की मोहलत देने की मांग की और स्वतः दुकान हटाने की बात कही। इस पर लिखित में आवेदन लेकर जल्द ही ठेला खोमचा को हटाने के निर्देश दिए गए। तय समय के बाद भी ठेला, खोमचा नहीं हटाने पर जब्ती की कार्रवाई करने की समझाइश दी गई। इस दौरान तीन ठेला को जब्त किया गया। इसी तरह गर्ल्स डिग्री कॉलेज मोड से गांधी प्रतिमा मार्ग संजय कंपलेक्स मार्ग तक अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान भी सड़क किनारे कपड़े, बैग, फल सहित अन्य दुकान को हटवाया गया और शेड को जेसीबी से निकलवाए गए। संजय कांपलेक्स मार्ग स्थित दो दुकानों के एक फल एवं एक अन्य दुकानों के बाहर निकाले गए शेड को जेसीबी से निकलवाए गए। इस दौरान सड़क किनारे फल बेचने वालों को भी वहां से हटाया गया। नो वेंडिंग जोन पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले 10 से ज्यादा लोगों पर करीब 6000 रुपए का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सूरज देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक राजू पांडे, उप अभियंता सुश्री यज्ञा सिदार, मुन्ना ओझा, फिटर टिल्लू शर्मा सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हर रोज होगी कार्रवाई
निगम कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने मुख्य मार्गों के अतिक्रमण हटाने के लिए 15 अधिकारी कर्मचारियों की विशेष टीम बनाई है। टीम को रूट वाइज हर रोज कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। टीम द्वारा प्रतिदिन रूट वाइज अतिक्रमण हटाने के साथ जब्ती व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

