के एल राहुल हुए कोरोना पॉजिटिव,वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 मे खेलना संदिग्ध…
मुंबई : भारत के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए जिसके कारण उनका 29 जुलाई से तारौबा में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में खेलना संदिग्ध है।
बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद राहुल के बारे में सूचना दी। राहुल ने बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ‘लेवल-3 कोच सर्टिफिकेशन कोर्स’ में भाग लेने आए उम्मीदवारों को संबोधित किया था।
राहुल का हाल में जर्मनी में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। उन्हें शुक्रवार से पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला में आराम दिया गया था। गांगुली ने यह भी सूचित किया कि राष्ट्रमंडल खेलों के लिये जाने वाली भारतीय महिला टीम की एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव थीं। उन्होंने हालांकि खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
