प्रदेश के इस IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका…
रायपुर/भारत निर्वाचन आयोग ने पी. दयानन्द को छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश कैडर के 2006 बैच के IAS पी दयानंद को राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चुनाव आयोग से उनके नाम को मिली मंजूरी के बाद गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। दयानंद समाज कल्याण विभाग के संचालक बने रहेंगे।
बता दें कि भुवनेश यादव को इस कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। राज्य सरकार ने नामों का पैनल भेजा था, जिसमें पी दयानंद के नाम पर मुहर लग गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा कंगाले अभी छुट्टी पर है, उनके छुट्टी से लौटने तक पी दयानंद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का एडिश्नल चार्ज संभालेंगे।
वहीं राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कांगाले की लंबी छुट्टी पर हैं। सरकार ने उनके स्थान पर IAS भूवनेश यादव यह जिम्मेदारी सौंपी थी। आयोग की आपत्ति के बाद सरकार ने इस पद के लिए तीन नामों का पैनल भेजा था, जिसमें से आयोग ने दयानंद के नाम पर सहमति दी है। गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार अवकाश से लौटने बाद कांगाले ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। दूसरी ओर विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वे इन दोनों चुनाव में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
