रायगढ़, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में सीजेरियन आपरेशन हेतु संस्था संचालित की जा रही है। जिसमें खरसिया सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ व लैलूंगा, जिला अस्पताल रायगढ़ है। सीजेरियन आपरेशन ऑपरेशन की स्थिति गर्भवती महिला में कई कारणों से बनती है, जैसे-बच्चे की गर्दन में नाल फंसना, आड़े तिरछे होना, जुड़वा बच्चे होना, अधिक उम्र में शादी होना, प्लेसेण्टा प्रीविया, ब्लड प्रेशर बढऩा, इस तरह के कारणों से स्त्रीरोग विशेषज्ञ चिकित्सक को सीजेरियन आपरेशन करने का निर्णय लेना पड़ता है। जिससे कि मॉँ-बच्चे को जोखिम से बचाया जा सके। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सफल सीजेरियन आपरेशन किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.एस.एन. उपाध्याय के द्वारा जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक 119 सीजेरियन आपरेशन कराए गए हैं। अप्रैल 2022 से आज दिनांक तक 58 सीजेरियन आपरेशन कराए गए है। विकासखंड सारंगढ़ में जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक 15 सीजेरियन आपरेशन कराए गए है। खरसिया सिविल अस्पताल में जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक 59 सीजेरियन आपरेशन तथा अप्रैल 2022 से आज दिनांक तक 25 एलएससीएस ऑपरेशन कराए गए है। रायगढ़ जिले के जिला अस्पताल में माह अप्रैल 2022 से आज दिनांक तक 562 सीजेरियन आपरेशन कराए गए है। डॉक्टरों का कहना कि उच्च जोखिम वाले, गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान जाँच अवश्य कराएं एवं चिकित्सकीय परामर्श के पश्चात् ही दवा का सेवन करें। अपने और अपने होने वाले शिशु को सुरक्षित रखें।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
