जशपुर जिले में लगातार नाबालिग दुष्कर्म का शिकार हो रहे हैं।कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक ने एक 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है।मामला बेहद गंभीर है जिसमें पुलिस जांच कर रही है।फिलहाल कुनकुरी पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक रामकृष्ण यादव उर्फ बुधन पिता चामू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376,एसटीएससी व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक ने पीड़ित नाबालिग को 5 साल तक पढ़ाया और फिर अपने घर काम पर बुलाने लगा।इस दौरान उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया।यह भी खबर है कि नाबालिग छात्रा 3 माह की गर्भवती है जिसका मेडिकल परीक्षण पुलिस करा रही है।
जशपुर की एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपी शिक्षक को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376,पॉक्सो एक्ट, एसटी एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पीड़ित नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
बहरहाल स्कूली छात्राओं के साथ पहले भी दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं ऐसे में जिले के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।अब देखना होगा कि जिला प्रशासन बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाती है।
जिला शिक्षा अधिकारी एनके प्रसाद ने बताया कि शिक्षक यदि 48 घंटे जेल में निरुद्ध होता है तो उसका निलंबन किया जाएगा।फिलहाल उनके पास कोई लिखित सूचना नहीं आई है।
जिले के शिक्षा विभाग के प्रमुख जिला शिक्षा अधिकारी ने अपनी बात रख दी।हांलाकि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित निर्णय लेते हुए कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

