उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपने दोस्तों से ही अपनी पत्नी का बलात्कार करवाया। रिपोर्ट के अनुसार, पति ने यह गंदा काम पैसों के लिए किया।
दोस्तों से पैसे लेकर वो अपनी पत्नी का बलात्कार करवाता और उसकी अश्लील वीडियो बना लेता। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी। अब महिला ने परेशान होकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया है कि 8 माह पूर्व उसकी शादी के समय उससे झूठ कहा गया और उसी के बाद से ही पति अपने दोस्तों से उसका बलात्कार करवा रहा है। महिला ने बताया है कि उसका पति न केवल पैसे के लिए, बल्कि कई बार शराब के लिए भी उसका बलात्कार करवाता है।

महिला ने बताया है कि, उसकी शादी खोराबार के युवक से 2021 नवंबर में हुई थी। उसे बताया गया था कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी में उसके मां-बाप उसे अधिक दहेज नहीं दे पाए। हालांकि शादी के बाद उसे मालूम हुआ कि पति कुछ नहीं करता। उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता और मायके वालों से पैसे लेने के लिए दबाव डालता था। इसके बाद उसने पत्नी से पैसे कमाने की बात की और उसे दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। वो शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ घर आता और उनसे बलात्कार करवाता। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कई बार उसका बलात्कार किया और फिर दोस्तों से भी रेप करवाया। इस सबका वो वीडियो भी बना लेता था। उसके दोस्त और वो मिलकर बारी-बारी दुष्कर्म करते, पीटते और वीडियो बनाते। उसने कहा कि वो ख़ुदकुशी करना चाहती थी, मगर फिर हिम्मत बटोरकर शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। उसने ADG से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
7 जुलाई को महिला ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दी। अब पुलिस दोनों की खोज कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर पति और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की के खिलाफ दुष्कर्म , छेड़खानी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।’
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

