कोलकाता में हुई एक शादी पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ये शादी गे कपल होने की वजह से पूरे देशभर में सुर्खियां बटोर रही है। दअरसल, यहां एक समलैंगिक जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया। अभिषेक रे अपने पार्टनर चैतन्य शर्मा से शादी किया है। उनकी शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। बताया जा रहा है कि अभिषेक रे कोलकाता के एक डिजाइनर हैं।

दोनों ने हिंदू रिति रिवाज से मंत्रों के साथ शादी रचाई है। अभिषेक रे ने पारंपरिक बंगाली दूल्हे की तरह धोती-कुर्ता पहना, जबकि चैतन्य शर्मा ने शेरवानी पहनी। दोनों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। सगाई और हल्दी व महेंदी तक सारी रश्में पूरी की गईं।
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल हैदराबाद में एक गे कपल ने शादी रचाई थी। अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों में मौजूदगी में शादी की। वेडिंग करने से पहले दोनों ने एक दूसरे को आठ साल तक डेट किया।
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
