उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक बार फिर एक हाइप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। लोगों की शिकायत पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पांच महिला और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पकड़ी गई तीन महिलायें पड़ोसी जिलों की रहने वाली है। बहरहाल पुलिस अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विकास नगर में एक प्राइमरी स्कूल के पास आईक्यू टॉवर नाम के कॉम्प्लेक्स में रोज डे यूनिसेक्स सैलून के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। स्थानीय लोगों ने परेशान होकर पुलिस की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने यहां दबिश दी और पांच महिला और तीन पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये जिस आईक्यू टॉवर में सेक्स रैकेट चल रहा था, उसी के नीचे कोचिंग सेंटर भी संचालित होता था।
बाराबंकी, सीतापुर से आती है लड़कियां
पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया कि इस स्पा सेंटर में सीतापुर, बाराबंकी से लड़कियां आती थी। मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थी जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी। संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है। उसके साथ पकड़े गये लोगों में बाराबंकी का अशोक कुमार और गोलू शर्मा शामिल है। विकास नगर पुलिस के मुताबिक संचालक ने अपने नियमित ग्राहकों के लिये व्हाटसएप ग्रुप बना रखा था। इस पर ही लड़कियों के साथ टाइम स्लाट की बुकिंग होती थी। ये लोग आपस में व्हाटसएप कॉल ही करते थे।
- बरमकेला में दिनदहाड़े सूने मकान पर चोरों का धावा, 3 तोला सोना-50 तोला चांदी समेत डेढ़ लाख नगद पार… - September 25, 2026
- बरमकेला में उमड़ा स्वास्थ्य सेवा का जनसैलाब, 482 ग्रामीणों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरण से मिली बड़ी राहत… - September 25, 2026
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
