गुना। मध्य प्रदेश में अपराधों की संख्या कम नहीं हो रही है। प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना रोज सामने आती है। क्रुरता के मामले में प्रदेश भर में आए दिन बढ़ते जा रहे है। ताजा मामला गुना के धनेरिया गांव से सामने आया है यहां एक आदिवासी महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आग से झुलसी महिला को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज देकर भोपाल रेफर किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल महिला और गांव के दबंगों के बीच काफी लंबे से 4 बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। लेकिन शनिवार दोपहर विवाद बढ़ गया। रामप्यारी को खेत पर अकेले देख दबंगो ने मौके का फायदा उठाकर उसके साथ मारपीट की और बाद में डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंचे पति अपनी पत्नी को जलता देख घबरा गया। पति के देखने पर खेत से धुआं निकल रहा है और पत्नी के सारे कपड़े जल गए थे। उस दौरान वहां से गांव के दबंग श्याम किरार, प्रताप और हनुमत अपनी-अपनी पत्नियों और मां के साथ ट्रैक्टर लेकर भाग रहे थे।
पहले भी हो चुकी मारपीट
थाने पहुंचा महिला का पति अर्जुन सहरिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के पति ने 23 जून को जान को खतरे में बताते हुए एसपी ऑफिस में आवेदन दिया था। जिसमें लिखा गया कि उन्हे गांव के इन दबंग लोगों से जान का खतरा है। गौरतलब है कि एसपी ऑफिस में आवेदन देने से पहले बमोरी थाने में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने उस पर ध्यान नहीं दिया। कुछ महीनों पहले भी यही आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की थी। जिसकी एफआईआर थाने में दर्ज है।
- उज्ज्वला योजना में गड़बड़ी का आरोप, हितग्राही ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार… - June 10, 2026
- जनहित योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर सख्त: लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश… - June 10, 2026
- धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई : साल्हेओना समिति के 4 और कर्मचारी गिरफ्तार, 99 लाख से अधिक की आर्थिक अनियमितता का खुलासा… - June 10, 2026

