रायचुर से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. जहां एक सरकारी स्कूल के टीचर पर छात्रा की मां पर शारीरिक संबंध का दबाव बनाने और उसका अश्लील वीडियो लीक करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. इतना ही नहीं आरोपी शिक्षक ने बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत की है.

बता दें कि, कर्नाटक के रायचूर जिले में शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आई है.आरोपी टीचर पर स्कूली बच्चों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है. आरोपी की पहचान सिंगापुरा सरकारी स्कूल के टीचर मोहम्मद अजरुद्दीन के रूप में हुई है. टीचर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद, लोक शिक्षण विभाग और रायचूर जिले के उप निदेशक ने सस्पेंड करने का आदेश जारी किया.
पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां ने आरोप लगाया था कि टीचर ने उससे वादा किया था कि वह उसकी बेटी को ट्यूशन समेत सरकारी सुविधाएं मुहैया कराएगा. इसके बदले में उसने यौन संबंध बनाने की बात कही. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी टीचर ने निजी पलों को रिकॉर्ड किया था. साथ ही धमकी दी थी कि वह उसके साथ सहयोग करे, नहीं तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. बाद में उसने वह वीडियो वायरल कर दिया. महिला ने कराटागी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी बच्चों के साथ भी अश्लील हरकत करता था. पुलिस मामले की जांच कर रही
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
