बिहार के बक्सर में एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है। यहां एक कोचिंग संचालक युवती के साथ रंगरलियां मनाते बंद कमरे में पकड़ा गया। इसके बाद कुछ लोगों ने जमकर उसकी धुनाई कर दी और घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दुराचारी शिक्षक ने अपने कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में कोचिंग चलाने वाला एक प्राइवेट शिक्षक ब्रह्मपुर थाना से कुछ ही दूरी पर एक मकान में रात के समय अक्सर महिलाओं को साथ लेकर आता था। उसके कुकर्म की जानकारी लोगों को पहले से ही हो गई थी। थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात भी एक विवाहित युवती के साथ घर में आया। पहले से ही मौके की तलाश में कुछ लोगों ने दुराचार करते हुए उस शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। शिक्षक की धुनाई की घटना का बकायदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में जारी भी कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उल्टे शिक्षक ने अपने कुकर्म पर पर्दा डालने के लिए मारपीट करने और युवती से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तीन लोगों के विरुद्ध ब्रह्मपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना की वायरल वीडियो में कोचिंग संचालक शिक्षक की काली करतूत पूरी तरह से उजागर हो गई है। घटना में खुद को दोषी बताते हुए वह बार-बार माफी मांग रहा है और इस तरह की गलती नहीं करने की दुहाई देते हुए पैर भी पकड़ रहा है। पुलिस भी इस बात को अच्छी तरह से समझती है कि कोचिंग संचालक शिक्षक द्वारा कुकर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया और अपनी करतूत पर पर्दा डालने के लिए उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना अध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने भी स्वीकार किया कि शिक्षक दुराचारी है लेकिन पुलिस को सूचना न देकर लोगों ने गलती की है। लड़की का शिक्षक से नजदीकी रिश्ता है। इसलिए लड़की द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है।
- भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को दिया वरदान नाम पड़ा बद्रीनाथ, जानें बद्रीविशाल की कथा… - April 24, 2026
- गर्मियों में स्वाद का नया तड़का कटहल बिरयानी ने जीता दिल… - April 24, 2026
- काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन… - April 24, 2026
