शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना इलाके में स्थित एक गांव में साढ़े पांच साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो किशोर बकरी चराने गई बच्ची को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गए।

फिर उन्होंने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची को जब खून से सने कपड़ों में देखा तो उसकी मां को पूरी बात बताई।
यह वारदात सोमवार शाम की है। एक आरोपी की उम्र 10 साल और दूसरे की 14 साल है। जब मासूम बच्ची की मां को इस बात का पता चला तो वह थाने गई और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाया है। साथ ही मां की शिकायत के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले एक किशोर को पकड़ा है। जबकि एक अन्य किशोर की तलाश जारी है।
बच्ची की मां के मुताबिक सोमवार शाम पीड़िता बकरियां चराने गई थीं। तभी दो लड़कों ने उसे किसी बहाने से गन्ने के खेत में ले जाकर गलत हरकत की। जब बच्ची घर लौटी तो उसके कपड़े खून से सने हुए थे। उसे देखकर मां के होश उड़ गए। मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




