पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर ने 3.15 कैरेट का हीरा खोद निकाला है। स्थानीय विशेषज्ञों के मुताबिक इस हीरे की कीमत 10 से 12 लाख रुपये के आसपास होगी।
इसे जल्द ही हीरा कार्यालय नीलामी में शामिल करेगा। जिस मजदूर सुरेंद्रपाल लोधी ने यह हीरा खोद निकाला है, उनका कहना है कि इस हीरे से मिले पैसे का इस्तेमाल वह अपने बच्चों की पढ़ाई पर करेंगे। उनका यह भी कहना है कि इस पैसे से उनकी आर्थिक दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। लोधी ने कृष्णा कल्याणपुर में खदान लीज पर ली थी। उसमें ही उन्हें 3.15 कैरेट का यह हीरा मिला है। इसे उन्होंने शुक्रवार को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।

हीरा कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि नियमित अंतराल पर हीरों की नीलामी होती है। सरकारी रॉयल्टी घटाने के बाद शेष राशि मजदूर को दे दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में लोधी ने कहा कि नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद हीरा हाथ लगा है। मैं बेहद खुश हूं। लोधी एक प्रवासी मजदूर है। अन्य लोगों को हीरा खदानों में मिली सफलता को देखकर ही उन्होंने अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया था। पन्ना जिला बुंदेलखंड में है, जहां 12 लाख कैरेट का डायमंड रिजर्व अनुमानित है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
