बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोन में गुस्र्वार की सुबह 11 साल के बालक को सांप ने काट लिया। उसने इसकी जानकारी स्वजन को दी। स्वजन बच्चे को लेकर झाड़-फूंक कराने बैगाओं के चक्कर काटते रहे। एक बैगा ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह भी दी। इसके बाद भी स्वजन अस्पताल जाने के बजाय बालक को लेकर घर आ गए। घर में बालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

पचपेड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोन में रहने वाले बालचंद पटेल के दोनों बेटे कमलेश और बलेश बुधवार की रात जमीन पर सोए थे। गुस्र्वार की सुबह छोटा बेटा बलेश बड़े भाई कमलेश को उठा रहा था। इसी बीच बिस्तर के नीचे छिपे सांप ने बलेश की बांह में काट लिया। उसने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन झाड़-फूंक कराने बच्चे को लेकर पास के गांव कुकुर्दीकला में बैगा के पास गए। वहां बैगा मौजूद नहीं था। इस पर स्वजन उसे लेकर गांव गोडाडीह चले गए। वहां मौजूद बैगा ने बच्चे की स्थिति देखते हुए अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। इसके बाद भी स्वजन उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। वे बच्चे को लेकर घर आ गए। घर में बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर गांव के कोटवार ने थाने में इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
