रायपुर। उरला पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पत्थलगांव जशपुर से गिरफ्तार किया। उस पर रेप और जबरदस्ती गर्भपात कराने का आरोप था घटना के बाद से लगातार फरार थाृ।पुलिस के मुताबिक 2019 में पीडि़ता सम्बलपुर उड़ीसा कांसाबेल से रॉयल बस में सवार होकर रायपुर आ रही थी। उसी दौरान पीडि़ता का परिचय रॉयल बस सर्विस के परिचालक रतनमणी साहू निवासी घरसिया बथान हीरापुर पत्थलगांव जशपुर से हुआ । यात्रा के दौरान बातचीत में एक-दूसरे को मोबाईल नंबर दिया। उसके बाद से लगातार बातचीत के दौरान आरोपी ने पीडि़ता को शादी करने का झांसा दिया और आरोपी द्वारा अपने किराये के मकान धनीराम प्लाईवुड कंपनी बेन्द्री के लेबर क्वॉटर उरला रायपुर में लाकर रखा। झांसा देकर लंबे समय तक बलात्संग करता रहा। इस बीच दो बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप भी है । प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज कराने पश्चात आरोपी का पता तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। उरला पुलिस ने विशेष टीम भेजकर उनके गृह ग्राम घरसिया बथान हीरापुर थाना पत्थलगांव के पास से लंबे प्रयास के बाद पकड़ा गया। उसके खिलाफ़ धारा – 376(2)एन, 506बी,312 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया

- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
