यूपी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पारिवारिक विवाद के चलते 90 साल के ससुर ने अपनी 57 साल की बहू के ऊपर राइफल से गोली चला दी. बहू की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर का है. यहां के रहने वाले 90 वर्षीय गफूर के दो पुत्र इरशाद और इकबाल हैं. पुलिस के मुताबिक, गफूर का अपनी बहन के साथ कुछ पारिवारिक बहस हो रही थी. इसी विवाद में इरशाद की बेगम सुलेमा ने अपने ससुर के खिलाफ कोई टिप्पणी कर दी. उसके बाद बुजुर्ग की बहू सुलेमा (57) से गफूर की कहासुनी होने लगी. इसी कहासुनी में गफूर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से बहू को गोली मार दी. सुलेमा की मौके पर ही मौत हो गई.

गोली की आवाज सुनकर लोग गफूर के घर की तरफ दौड़े और आनन-फानन में बेहटा गोकुल पुलिस को सूचना दी गई. मौके से ही पुलिस ने ससुर को अरेस्ट कर लिया. इस मामले में हरदोई के एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सैदपुर गांव में मंगलवार दोपहर 1:30 बजे बुजुर्ग गफूर ने पारिवारिक झगड़े में अपनी लाइसेंसी राइफल से अपनी बहू सुलेमा को गोली मारकर हत्या कर दी. ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस झगड़े की वजह को पता करने में लगी है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
