अशोका विद्यालय ने मनाया विश्व योग दिवस
दिनाँक-21/06/2022 (मंगलवार) को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के साथ- साथ सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, प्राचार्य व संचालक मंडल ने एक साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया।योग दिवस को लेकर सभी छात्र-छात्राओं में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा। योग शिक्षक सुभाष पटेल के द्वारा योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया ,साथ ही साथ उन आसनों के अभ्यास से होने वाले फायदे भी बताए गए। मानव जीवन में स्वस्थ शरीर पाने के लिए योगाभ्यास एक अभिन्न अंग माना गया है। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्र छात्राओं को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।विद्यालयीन छात्र -छात्राओं के साथ विद्यालय के प्राचार्य जे. मिश्रा व संचालक अजेश पुरुषोत्तम अग्रवाल जी ने भी सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार, अनुलोम -विलोम ,कपालभाति आदि योगाभ्यास किया।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
