अजय देवगन इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार हैं। अजय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।

आइए जानते हैं पूरी खबर:
आप सबको फिल्म ‘दृश्यम’ तो बखूबी याद होगी। अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभा कर खूब वाहवाही बटोरी थी। अब हाल ही में अजय देवगन ने इस फिल्म के दूसरे पार्ट के बारे में जानकारी शेयर की है। अजय देवगन ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म ‘दृश्यम 2′ 18 नवंबर को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता मुख्य किरदार निभाएंगे। मीडिया जानकारी के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ की टीम ने आज हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों एक्टर फिल्म ‘रनवे 34 में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन नजर आए थे। अजय देवगन की शानदार एक्टिंग की तारीफ हर जगह हुई हालांकि यह फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई। अब फैंस को ‘दृश्यम 2’ का बेसब्री से इंतजार है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
