रायगढ़. सारंगढ़ विधायक छत्तीसगढ़ अजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष उत्तरी जांगड़े ने बिलासपुर आपोलो में ईलाजरत वीर बालक राहुल साहू से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर एवम परिजन से भेंट कर कुशलक्षेम पूछी और कहा कि आज पराक्रमी बेटा, राहुल साहू से मिलकर आंख भर आई और आँखों को सुकून मिली।जब से राहुल बोर वेल्स में फंसा था तब तक हम सब की नींद,सुकून चैन उड़ी हुई थी और केवल राहुल की कुशलता कामना कर रहे थे आज राहुल हमारे बीच स्वस्थ है इससे बड़ी खुशी क्या होगी उल्लेखनीय हो कि चाम्पा-जांजगीर के पिहरिद गांव के बोरवेल में फसे राहुल साहू के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल में चल रहे इलाज के दौरान राहुल साहू एवं परिजनों से मिलकर


कुशलक्षेम पूछी इस दौरान विधायक उत्तरी जांगड़े ने बेटा राहुल साहू से मिलकर उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार को लेकर संबंधित डॉक्टरों से चर्चा की , इस दौरान राहुल साहू की माता जी से भेंट कर राहुल साहू के हौसले तथा संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल लोगों और इन सब में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के साहस और बहादुरी को प्रणाम किया है और राहुल साहू के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
