सारंगढ़: मेला देखने गई नाबालिग से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा…
मेला देखने गई नाबालिग से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने वाला आरोपी कनकबीरा पुलिस के हत्थे चढ़ा…
रायगढ़। दिनांक 16 जून 2022 को पुलिस चौकी कनकबीरा आकर क्षेत्र के स्थानीय निवासी उसकी नाबालिग लड़की के साथ मोहरचंद साहू (उम्र 19 वर्ष) द्वारा छेड़खानी किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया। रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 09 अप्रैल 2022 को लड़की अपनी सहेलियों के साथ ग्राम बनहर मेला देखने गयी थी जहां से रात्रि वापस आते समय रास्ते में मोहरचंद साहू लड़की से अश्लील बातें कहकर छेड़खानी किया, लड़की विरोध की तो उसे जान से मारने की धमकी दिया, लड़की घर आकर घटना बताई।
लोक लॉज से घटना की रिपोर्ट नहीं किये थे, लड़का मोहरचंद साहू भी गांव से भाग गया था परन्तु कुछ दिनों बाद मोहरचंद साहू फिर घर की ओर तरफ घुमते देखे जो भविष्य में कोई गंभीर घटना न कर दे विचार कर परिजन रिपोर्ट दर्ज कराये। चौकी कनकबीरा के सहायक उप निरीक्षक पी.एल. चन्द्रा द्वारा आरोपी मोहरचंद साहू पर धारा 354, 506 भादवि, 8 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी कर आज दिनांक 17 जून 2022 को गिरफ्तार कर सारंगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया, जहां जेल वारंट जारी किये जाने पर आरोपी को सारंगढ़ उप जेल दाखिल किया गया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
