आगरा : आगरा के बाह थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोरी का पैर फिसलने पर वह कुएं में जा गिरी और मंगलबार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने जब उसे बाहर निकाला तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।मंगलवार को थाना चित्राहाट के अधिकारी एस आई राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कुमार के अनुसार पाटला गांव में सोलह वर्षीय एक किशोरी तुलसी सोमवार को रात नौ बजे के करीब शौच के लिए खेत में जा रही थी, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में जा गिरी। देर रात परिवार के लोगों को जब किशोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी की तलाश की। तलाशते-तलाशते परिजनों को पता चली कि किशोरी कुएं में गिरी है।

पुलिस के अनुसार इसके बाद उसे कुएं से निकालने का प्रयास किया गया। सूचना पर रात में 11 बजे पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गयी। कुआं काफी समय से बंद था। इसलिये अंदर घुसने की कोई हिम्मत नहीं कर सका। मंगलवार सुबह चार बजे एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची इसके बाद लगभग सौ फीट गहरे कुएं से प्रात: सात बजे के लगभग किशोरी को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
