तमिलनाडु में एक एक तांत्रिक ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने भूत भगाने के नाम पर 10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ कई बार रेप किया। बाद में जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो ढोंगी तांत्रिक की पोल खुल गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि लड़की को बुरी आत्मा से छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां खुद उसे आरोपी तांत्रिक के पास लेकर गई थी। 65 वर्षीय आरोपी तांत्रिक चिन्ना पूसारी आत्मा को शरीर से छुड़ाने के नाम पर उसके साथ कई बार रेप किया।
परिजनों ने बताया कि आरोपी तांत्रिक ने डरा धमका कर बच्ची के साथ रेप किया। तांत्रिक ने नाबालिग को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बच्ची से कहा कि अगर वह किसी को भी इस घटना के बारे में बताती है तो वह अपनी तंत्र विद्या से उसकी जान ले लेगा।
बता दें कि आरोपी तांत्रिक की करतूत तीन महीने बाद खुल गई। दरअसल बच्ची के पेट में दर्द होने पर घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए थे। जहां उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। जिसके बाद बच्ची ने सब कुछ बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

