जैजैपुर/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने शुक्रवार को विकास तीर्थ बाइक यात्रा निकाली। यह यात्रा पार्टी जयपुर विधानसभा के बम्हनीडीह से शुरू होकर बिर्रा, हसौद, मिशन चौक, कचंदा भॊथिया, होते हुए जैजैपुर बस स्टॉप पर समाप्त हुई। इसके पहले यात्रा को भाजपा जिला मंत्री गाेपी सिंह ने हरी झंडी दिखाई ।
जिला मंत्री श्री गोपी सिंह ठाकुर ने बताया कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा आठ वर्षों से लगातार अंत्योदय के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों, गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के हितों को ध्यान मे रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, जन-धन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, स्किल डेवलपमेंट योजना, स्टार्टअप योजना, मुफ्त कोरोना वैक्सीन जैसे योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।बाइक रैली कार्यक्रम में भाजपा गगन जयपुरिया,चेतन दास महंत, सहितअन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। विकास तीर्थ बाइक रैली में शामिल हुए।


- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

