रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु वर्ष 2022-23 में आईटीआई सरिया में प्रवेश प्रारंभ किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण हेतु व्हीटीपी कोर्स में 20 जून 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें कोर्स प्लम्बर जनरल (असिस्टेंट)एवं इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक सॉल्युशन में रिक्त सीटों की संख्या 30-30 है। इच्छुक आवेदक नियत तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैँ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

