कांग्रेस राज मे हो रहा सारंगढ़ का कायकल्प! लोग क्यों कह रहे विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अरुण मालाकार को भागीरथी ? सोनी अजय बंजारे के पदभार ग्रहण करते ही दिख रहा बदलाव…..
रायगढ़। छतीसगढ़ मे सारंगढ़ के बारे मे एक बात कहा जाता है “सारंगढ़ अर्थात पान, पानी और पालगी का गढ़’.. लेकिन कालांतर मे बढ़ती जनसंख्या और भूमिगत जलस्त्रोत के गिरते स्तर ने सारंगढ़ वासियों के माथे पर बल और मन मे डर का भाव उतपन्न कर दिया था। पूर्व राजनेताओं की उपेक्षा कहें या भलमानस की चुप्पी, समाजसेवियों और आम जनता को सोचने पर मजबूर कर दिया था की क्या सारंगढ पुनः पानी की नगरी बन पाएगा?

रजवाड़े काल मे समुचे छतीसगढ़ मे प्रशिद्ध पावन सारंगढ़ मे पानी के गिरते स्तर और पुरातन काल मे गौरव रह चुके तालाबों की अनदेखी ने इसे और गर्त मे ढकेल दिया था,जिनके जीर्णोद्धार की नितांत आवश्यकता होते भी ये तालाब उपेक्षित जान पड़ते थे। लेकिन शहर सरकार मे बदलाव होते ही कांग्रेस के चाणक्य अरुण मालाकार और संवेदनशील विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े के मार्गदर्शन मे कर्तव्यनिष्ठ सोनी अजय बंजारे ने इन तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु दृढसंकल्पित हो गहरीकरण की मांग विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े से की।

मुड़ातालाब फिर से हासिल करेगा अपनी पहचान –

सारंगढ के बुजुर्गो की माने तो एक समय मे सारंगढ़ की शान मानी जाने वाली मुड़ातालाब अपनी दुर्दशा मे आंसु बहाने मजबूर था, ना किसी जनप्रतिनिधि को इसके सफाई की जरूरत दिखी ना ही गहरीकरण की सुधी मिली। जिससे सारंगढ की शान खुद अपनी पहचान को तरस रही थी। लेकिन जनता की उम्मीद बने अरुण मालाकार और उत्तरी गणपत जांगड़े ने जिस तरह सारंगढ़ को जिला बनाने खुद को झोंक दिया किसी से छुपी नही है। और ये उसी का परिणाम था की सारंगढ़ की जनता ने नगर सरकार मे भी कांग्रेस को बिठाकर सोनी अजय बंजारे को अपनी उम्मीद का चेहरा बनाया शायद उसी का नतीजा सारंगढ़ को पुनः पान,पानी और पालगी की नगरी के रूप मे पुनः पहचान हासिल करने की ओर अग्रसर प्रतीत होती है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रखा मुड़ा तालाब के गहरीकरण को प्रमुखता कार्य मे, स्वीकृत कराया 1908170 ₹ –

विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े और अरुण मालाकार के जनकल्याणकारी सोच का नतीजा ही समझा जाए की नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मुड़ा तालाब के गहरीकरण को प्रमुखता कार्य के रूप मे रखा जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे ने इस कार्य के लिए 1908170 ₹ – स्वीकृत करा गहरीकरण की नीव रखकर खुदाई प्रारम्भ कर दी है।
एक काम दो कारज, गहरीकरण के साथ समतलीकरण –

नगरपालिका से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुड़ा तालाब की खुदाई के दौरान निकल रहे मिट्टी से गार्डन मुड़ा तालाव गार्डन,भैरव नाथ मंदिर प्रांगण,कोर्ट परिसर, इसके अलावा जहाँ जहाँ सूचना प्राप्त हो रही है वहाँ मांग के अनुसार समतलीकरण की जा रही है। हलाकि भाजपा ने 1 पॉकलेंन, 1 जेसीब,और 8 ट्रैक्टरों से काम कराये जाने का विरोध करते मिट्टी पाटने के नाम पर मिट्टी को निजी उपयोग मे लाने की भी बात कह रही है। लेकिन जनता की माने तो जिस तरह 5 से 6 फीट का गहरीकरण आज हो रहा है ऐसा अब तक किसी कार्यकाल मे नही हुवा था।
मांग मेरी थी पर योगदान विधायक और अरुण मालाकार जी का – सोनी अजय बंजारे

मिडिया को सोनी अजय बंजारे ने बताया की ये मांग जरूर उनकी थी परन्तु इस कार्य का सारा श्रेय अरुण मालाकार और विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े को जाती है। अरुण मालाकार के आह्वान पर उत्तरी गणपत जांगड़े ने तत्काल अपने डीएम मद से 1908170 ₹ – स्वीकृत कराकर मुड़ा तालाब गहरीकरण को मूर्तरूप दी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
