नई दिल्लीः एक दूल्हे ने शादी के कुछ ही घंटे बाद दुल्हन पर हमला कर दिया। जिसके बाद वेडिंग पार्टी के दौरान ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, एक ब्रिटिश कपल छुट्टियां मनाने स्पेन गया हुआ था। वहीं पर उन्होंने शादी करने का प्लान बनाया। लेकिन पार्टी में दूल्हा हिंसक हो गया और उसने अपनी नई नवेली पत्नी पर हमला कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है। जब शादी के बाद पार्टी चल रही थी। पार्टी में गेस्ट को ड्रिंक परोसी गई, लोग नाच-गा रहे थे। लेकिन तभी किसी बात पर दूल्हा भड़क उठा और उसने दुल्हन की पिटाई करनी शुरू कर दी। दूल्हे का ये रूप देख लोगों ने पुलिस को बुला लिया। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दुल्हन पार्टी छोड़कर चली गई थी। जानकारी के अनुसार जब पुलिस वेडिंग पार्टी में पहुंची तो उसने दूल्हे को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वो काबू में नहीं आया, जिस कारण पुलिस को उसे अरेस्ट करना पड़ा और पार्टी से बाहर ले जाना पड़ा।
दुल्हन पार्टी छोड़कर चली गई
वहीं, पुलिस के आने से पहले दुल्हन पार्टी छोड़कर चली गई। बताया जा रहा है कि जब वेडिंग पार्टी में पुलिस पहुंची तो उसने दूल्हे को कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन वो काबू में नहीं आ रहा था। ऐसे में पुलिस को उसे अरेस्ट करना पड़ा और पार्टी से बाहर ले जाना पड़ा। दरअसल, दुल्हन के पार्टी से गायब हो जाने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती थी। लेकिन दुल्हन कुछ ही देर में फिर से पार्टी में आ गई। हालांकि, तब तक पुलिस दूल्हे को अरेस्ट कर अपने साथ लेकर जा चुकी थी। फिलहाल, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि दुल्हन और गेस्ट ने दूल्हे को छुड़ाने की कोशिश की या नहीं।
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
